आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की घटना सोमवार दोपहर डेस मोइनेस आयोवा चार्टर स्कूल में हुई। गोलीबारी में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए थे, एक का उपचार किया जा रहा है।
गोली लगने से घायल तीसरा व्यक्ति स्कूल का शिक्षक है जिसकी सर्जरी की गई। हालांकि, अभी तक मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने गोली मारने वाले आरोपियों के नाम जारी नहीं किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के तुरंत बाद घटनास्थल से लगभग दो मील दूर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे कार भी जब्त की गई है। हालांकि, अभी पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं

