पंजाब और हरियाणा में सोमवार यानी आज से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। इससे एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। दोनों राज्यों में रात के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान रविवार को जहां 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो हरियाणा के सोनीपत के जगदीशपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक बारिश होगी।
पंजाब में 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर जबकि 24 और 25 जनवरी को पूरे पंजाब में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। 26 जनवरी को भी कई जगह बारिश होगी। हरियाणा में भी इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

