कपूरथला (गौरव मढ़िया) हल्का कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह की अगवाई में नगर अध्यक्ष दीपक सलवान और वार्ड नंबर 1 पार्षद वीणा सलवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता बसों व् कारो से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार को रवाना हुए.
जिक्रयोग है की सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर यात्रा को 24 घंटे के लिए रद्द कर दिया गया था अब यात्रा अगले चरण के लिए रविवार को दोपहर 3 बजे पठानकोट बाइपास जालंधर से अगले पड़ाव के लिए निकलेगी दीपक सलवान ने कहा की देश में सब कुछ बिखरा पड़ा हैं इसके अलावा देश में महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,अपराध का बोलबाला है.
प्रदेश का भी हाल कुछ ऐसा ही है। भारत और पंजाब का विकास कांग्रेस पार्टी के शासन में ही हुआ है। इसलिए देश और प्रदेश के हर नागरिक को राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है

