कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पंजाब के जालंधर जिले में खालसा कालेज से रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दोबारा शुरू हो गई है। इस दौरान यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के कारण यात्रा को शनिवार को स्थगित कर दिया गया था। कांग्रेस ने ट्विटर पर रविवार का कार्यक्रम साझा करते हुए लोगों को ‘जन आंदोलन’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

इससे पहले राहुल गांधी ने जालंधर स्थित शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर देश से नफ़रत को मिटाने की प्रार्थना की। कांग्रेस ने ट्वीट पर फोटो शेयर कर कहा,

आज राहुल गांधी ने जालंधर स्थित शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अच्रना कर देश से नफरत को मिटाने की प्रार्थना की। मां शक्ति के आशीर्वाद से हम अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। कदम बढ़ रहे हैं, देश जुड़ रहा है।
पदयात्रा का विराम शाम को छह बज हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पास होगा और रात्री विश्राम अवतार रिजेंसी में होगा

