By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर कमिश्नरेट और देहाती पुलिस ने ‘भारत जोडो’ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक के बदले हुए रूट का विवरण किया जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर कमिश्नरेट और देहाती पुलिस ने ‘भारत जोडो’ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक के बदले हुए रूट का विवरण किया जारी
Jalandhar

जालंधर कमिश्नरेट और देहाती पुलिस ने ‘भारत जोडो’ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक के बदले हुए रूट का विवरण किया जारी

Talk Hindustan
Last updated: 2023/01/13 at 9:56 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जालंधर कमिश्नरेट और देहाती पुलिस ने ‘भारत जोडो’ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक के बदले हुए रूट का विवरण किया जारी
SHARE

पुलिस ने लोगों से 14 व 15 जनवरी को वैकल्पिक रास्तों पर चलने की अपील की

कमिश्नरेट पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर

जालंधर, 13 जनवरी : 14 जनवरी को जिले में प्रवेश कर रही ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को देखते हुए कमिश्नरेट और जिला पुलिस (ग्रामीण) ने यात्रा के रूट पर परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्गों का विवरण दिया है और लोगों को 14 व 15 जनवरी को पुलिस द्वारा जारी रूटों का ही पालन करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Contents
पुलिस ने लोगों से 14 व 15 जनवरी को वैकल्पिक रास्तों पर चलने की अपील कीकमिश्नरेट पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर


ग्रामीण पुलिस द्वारा 14 जनवरी को जारी बदलते यातायात प्रबंध के अनुसार जालंधर-फगवाड़ा से लुधियाना की और जाने वाला यातायात बाइपास बंगा, नवां शहर से होती हुई लुधियाना जाएगी। इसी तरह लुधियाना से जालंधर आने वाला ट्रैफिक लुधियाना से सिधवां बेट, मेहतपुर, नकोदर होते हुए जालंधर पहुंचेगा। इसी तरह जालंधर-फगवाड़ा से लुधियाना जाने वाले छोटे वाहन (वन-वे) कोनिका रिजॉर्ट से गोराया, फिल्लौर और लुधियाना जाएंगे।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वैकल्पिक यातायात मार्गों के अनुसार 15 जनवरी लुधियाना-फगवाड़ा से होशियारपुर जाने वाला यातायात फगवाड़ा से मेहटियाना होते हुए होशियारपुर पहुंचेगा। लुधियाना-फगवाड़ा से अमृतसर जाने वाला ट्रैफिक फगवाड़ा से मेहटियाना, आदमपुर, भोगपुर से टांडा, श्री हरगोबिंदपुर होते हुए अमृतसर पहुंचेगा।लुधियाना से जालंधर, कपूरथला आने वाले हैवी ट्रैफिक फिल्लौर से नकोदर होते हुए जालंधर, कपूरथला पहुंचेगी।

इसी तरह लुधियाना-फगवाड़ा से जालंधर और कपूरथला आने वाला ट्रैफिक फगवाड़ा चीनी मिल चौक से सतनामपुरा होते हुए जंडियाला से जमशेर तक 66 फुट सड़क होते हुए जालंधर पहुंचेगा। जालंधर से फगवाड़ा जाने वाला ट्रैफिक जालंधर से जमशेर, जंडियाला से सतनामपुरा होते हुए 66 फुट रोड होते हुए फगवाड़ा पहुंचेगा।

इसी तरह होशियारपुर से जालंधर आने वाला ट्रैफिक आदमपुर से जंडूसिंघा, लम्मा पिंड चौक से वाई प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी-मकसूदा चौक होते हुए वर्कशाप चौक होते हुए जालंधर पहुंचेगा। जालंधर से पठानकोट जाने वाला ट्रैफिक करतारपुर, ब्यास, बटाला होते हुए गुरदासपुर होते हुए पठानकोट चौक फ्लाईओवर से होकर पठानकोट पहुंचेगा।

कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 15 जनवरी को सुबह 7 बजे से यात्रा समाप्ति तक डायवर्ट रूट का पालन करें। ट्रैफिक बदलाव यातायात के संबंध में अधिक जानकारी/सहायता के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 और 98763-00923 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बॉलीवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन और ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने जालंधर के एलपीयू कैंपस में मनाई लोहड़ी बॉलीवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन और ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने जालंधर के एलपीयू कैंपस में मनाई लोहड़ी
Next Article अब विजिलेंस के निशाने पर पूर्व मंत्री कांगड़, आय से अधिक संपत्ति की जांच की शुरू अब विजिलेंस के निशाने पर पूर्व मंत्री कांगड़, आय से अधिक संपत्ति की जांच की शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?