पंजाब में पीसीएस और आईएएस अधिकारियों की हड़ताल चल रही थी जिसके बाद कई प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको सपोर्ट करते हुए स्ट्राइक पर चले गए थे
जिसको लेकर सीएम भगवंत मान ने आज clear-cut आदेश दिया था कि 2:00 बजे तक वह अपनी दफ्तरों में हाजिर हो और अगर वह अधिकारी हाजिर नहीं होते तो उनके ऊपर एक्शन लिया जाएगा
उनको सस्पेंड कर दिया जाएगा जिसके बाद आज सभी पीसीएस अधिकारियों ने चंडीगढ़ में प्रिंसिपल सेक्रेटरी ए वेणु प्रसाद ने पीसीएस अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल खत्म करने के निर्देश जारी किए जिस पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी हड़ताल वापस लेते हुए काम पर वापस आएंगे

