कपूरथला( गौरव मढ़िया)निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का मंगलवार को कपूरथला में आगमन हो रहा है।
कपूरथला के जोनल इंचार्ज गुलशन लाल आहूजा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता जी की सरपरस्ती में रविवार 10 जनवरी को कपूरथला के गुरू नानक स्टेडियम में एक विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
जिस में हजारों की गिनती में श्रद्धालु भगत पहुंच कर सतगुरु माता जी से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। ये सत्संग सुबह 11 बजे से दुपहर 3 बजे तक होगा। संत निरंकारी मिशन की ओर से सभी शहर निवासियों और प्रभु भगतों को इस सत्संग में आने का निमंत्रण दिया जाता है।

