दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना है। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।
वोट डालने के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच भारी हंगामा हो गया और हंगामा धक्का मुक्की तक पहुंच गया पार्षदों ने हंगामे के दौरान माइक, कुर्सी और टेबल भी तोड़ दी। बैठक में हंगामा करने के दौरान निगम सचिव से पार्षदों ने फाइल भी छीनी।
नोमिनेट सदस्य मनोज कुमार को सबसे पहले शपथ दिलाए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा किया है। आम आदमी पार्टी द्वारा निगम के सदन में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। भाजपा के पार्षद भी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रह रहे हैं। शपथ ग्रहण की कार्यवाही स्थगित है।
पीठासीन अधिकारी के बार-बार आग्रह करने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पार्षद अपनी सीटों पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके आसन पर चढ़ने वाली आम आदमी पार्टी की महिला पार्षदों की संख्या बढ़ी गई है।
पीठासीन अधिकारी के आसन पर भाजपा पार्षद भी चढ़े और दोनों पार्टियों के पार्षद एक दूसरे पर चोर होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में धक्का-मुक्की जारी है। इस बीच पार्षदों में मारपीट शुरू हो गई और कई पार्षद पीठासीन अधिकारी के आसन से नीचे गिर गए।
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में नॉमिनेटेड पार्षद ने वोट नहीं डाली। भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है। बीजेपी वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।
अब अगली बैठक कब होगी इसका फैसला एलजी के हाथ में है। शनिवार और रविवार को निगम की छुट्टी होती है, सोमवार को फिर से सदन की बैठक करने का निर्णय हो सकता है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल तक भी टाली जा सकती है।

