पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ व के.डी भंडारी ने लिया गुरू साहिब का आशीर्वाद
जालंधर(गौरव मढ़िया ) श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सेंट्रल टाउन से बड़े ही धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। जिस में बड़ी संख्या में संगतों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया, इस मौके पर संगत द्वारा जगह जगह पर गुरु के लंगर भी लगाए गए।

इस नगर कीर्तन में गुरु साहिब के महिमा का गुनगान सिख संगत द्वारा गुरबाणी से किया जा रहा था, इस मौके पर नगर कीर्तन में भाजपा प्रदेश वित्त कमेटी के सदस्य सरबजीत सिंह मक्कड़ व पूर्व विधायक केडी भंडारी शामिल होकर मत्था टेका और हलके में सुख शांति व सरबत के भले की अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया।

भाजपा नेताओ को सिख पंथ की ओर से सिरोपा भेंट किया गया।इस अवसर पर सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि राष्ट्र श्री गुरु गोविंद सिंह जी का ऋणी है।उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी।इस खालसा पंथ ने देश के इतिहास को ही बदल दिया।

देश की आजादी एवं निर्माण में सिखों की सराहनीय भूमिका रहती है।उन्होंने सिखों को बधाई देते हुए कहा कि देश के इतिहास का आज स्वर्णिम दिन है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके पूरे परिवार ने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी दी थी ।
सिख पंथ राष्ट्र की रक्षा में एवं आजादी में प्रमुख भूमिका निभाता रहा है।मक्कड़ ने कहा कि सिख गुरुओं का बलिदान व त्याग हमें प्रेरणा देता है।गुरु गोबिंद सिंह ने अपने चार साहिबजादों को भारत की संस्कृति व धर्म की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक सर्वजीत मक्कड़ ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर समूह संगत को बधाई दी और कहा कि हमें गुरु साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन बतीत करना चाहिए

