दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 के ई ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से दो लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने छह लोगों को रेस्क्यू किया है।
नए साल के पहले ही दिन दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में बड़ा हादसा हुआ। यहां एक नर्सिंग होम में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में अस्पताल में भर्ती दो लोगों की तो मौत हो गई, वहीं छह लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने छह लोगों को रेस्क्यू किया है।
जानकारी के मुताबिक आग जिस फैसिलिटी में लगी वह ग्रेटर कैलाश 2 के ई ब्लॉग में स्थित एक सीनियर सिटीजन केयर होम है। यहां वरिष्ठ नागरिकों का रख-रखाव किया जाता है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके का मुआयना कर रही है।