कपूरथला( गौरव मढ़िया )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया।पीएम मोदी की मां का निधन 100 साल की उम्र में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हुआ।भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है।प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें,शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री,परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि एक पुत्र के लिए मां ही पूरी दुनिया होती है।मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है।उन्होंने कहा कि मां का जाना अपूरणीय क्षति है,इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।उन्होंने कहा कि मां ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है।
मां हीराबेन का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है।उमेश शारदा ने कहा कि मां एक ऐसा शब्द व उसकी आगोश में ऐसा स्कून है जो न सिर्फ बख्शीश करता है बल्कि एक बीज की तरह मानवता को जन्म देने से लेकर उसके पालन पोषण करती है ऐसी ही शख्शीयत की मालिक थी माता हीराबेन

