पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी कामयाबी मिली है। पठानकोट में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 180 कारतूस के साथ 10 किलो हेरोइन बरामद किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव के संपर्क में था। नशे व हथियारों की खेप को पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय सीमा में फेंका था। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।
सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को हेरोइन और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेल पठानकोट ने 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 180 जिंदा कारतूस के साथ 10 किलोग्राम हेरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

