जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुबह ही सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू के सिधरा इलाके में आज तड़के से ही सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 7.30 बजे गोलियां चलने की आवाज आई, जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक़ सुबह एक ट्रक आ रहा था जिस से सेना को उस ट्रक गतिबिदिया संदिर्ग लगी जिस बाद मौके पर सेना ने देखा की ट्रक का ड्राईवर मौके पर फरार होने के बाद सेना ने मोर्चा संभाला जिस के बाद सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर से फाइरिंग की गई जिस के बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिस के बाद ट्रक में फायरिंग के बाद आग लग गई

जिस के बाद ट्रक में छिपे तीन आतंकी मारे गए जिस के पुलिस ने सारे इलाके में हाई अलर्ट जारी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया वहीं मौके पर पहुंचे जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने बताया है कि ट्रक में तीन आतंकी छिपे थे जिन्हें सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
सेना ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया था। जानकारी के मुताबिक ये ट्रक से यहां तक पहुंचे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि ट्रक का ड्राइवर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इन आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार और बारूद था।
एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि 26 जनवरी के मद्देनजर पुलिस और सेना हाई अलर्ट पर थी ऐसी घटना के बाद उस ड्राइवर की तलाश की जा रही है जो भाग गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ब्लास्ट या यह गोला बारूद कहां लेकर जा रहे थे और कहां ऐसी घटना को अंजाम देना था

