By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: हरी चंद राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के जिला महासचिव नियुक्त
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > हरी चंद राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के जिला महासचिव नियुक्त
Punjab

हरी चंद राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के जिला महासचिव नियुक्त

Talk Hindustan
Last updated: 2022/12/24 at 6:47 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
हरी चंद राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के जिला महासचिव नियुक्त
SHARE

वाल्मीकि समाज के लोग बच्चों को दिलाएं अच्छी शिक्षा: जिया लाल नाहर

कपूरथला(गौरव मढ़िया )राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा द्वारा वाल्मीकि समाज को मजबूत करने और अपने हक्को के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के अध्यक्ष जिया लाल नाहर द्वारा पुरे हलके में बैठकों का दौर शुरू किया गया है।

इसी कड़ी के तहत राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन गावं भनोलांगा में किया गया।इस बैठक में वाल्मीकि समाज की एकजुटता और शिक्षित होने पर बल दिया गया।

इस बैठक में राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के अध्यक्ष जिया लाल नाहर ने हरी चंद को राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा का जिला महासचिव नियुक्त किया।इस अवसर पर पर हरी चंद ने जिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर जीया लाल नाहर का धन्यवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने का विस्वाश दिलाया।

इस दौरान बलबीर सिंह बीरा,पाली जी सहित और कई नेताओ ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए जीया लाल नाहर ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय नशे का खत्म करने के वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने कहा कथा की चुनाव जीतने पर ड्रग्स के कारोबार को खत्म किया जाएगा और पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त किया जाएगा।

नाहर ने कहा कि क्या कारण है कि 8 महीनो से प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है।उन्होंने शहर में नशे को लेकर खास चिंता जताई।नाहर ने कहा कि शहर के कई छेत्रो में शरेआम नशा बेचा जा रहा है लेकिन पुलिस-प्रशासन व सरकार असहाय दिखाई दे रही है।उन्होंने कहा कि शहर के कई क्षेत्र में नशे की बिक्री हो रही है

जिस पर सरकार को तुरंत प्रभाव से एक्शन लेना चाहिए।उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा जिससे उनका शोषण न हो।नशा विकारों को छोड़ कर हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा जिससे की हम राजनीति में सक्रिय हो सकें और अपना हक ले सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमें काम करने की आवश्यकता है।हमें चाहिए कि हम अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा मुहैया करवाएं ताकि हमारे बच्चे शिक्षित होकर समाज में नाम रोशन करे और आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि हमें अपने हकों के लिए जागरूक होना होगा और शिक्षा इसका एक सशक्त माध्यम है।

शिक्षा से हमें मान सम्मान मिल सकता है।हमें अपने हकों के लिए लड़ना होगा।इसके लिए हमारी भागीदारी राजनीति में बढ़ाना बहुत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा का मूल उद्देश्य वाल्मीकि समाज से अंध विश्वास,नशा,अशिक्षा जैसी कुरीतियों को दूर कराकर कौम को शिक्षित बनाना है।

शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है,जिसके जरिए समाज धार्मिक, सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है।सरकार की अनदेखी के कारण समाज पिछड़ता जा रहा है।सरकार को चाहिए कि वह वाल्मीकि समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास को प्राथमिकता दे और बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दिलाने का प्राविधान कराए।

समाज के अधिकतर लोग नगर पालिका में कार्यरत हैं,उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाने चाहिए।ठेका और संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए।सभी क्षेत्रों में वाल्मीकि समाज का आरक्षण अलग होना चाहिए।राजनीति में समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग जा सकें,इसके लिए प्रयास करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article श्री गुरु रविदास जी की जयंती को समर्पित शोभा यात्रा संबंधी ऐडीसी ने की श्री गुरु रविदास सभा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक श्री गुरु रविदास जी की जयंती को समर्पित शोभा यात्रा संबंधी ऐडीसी ने की श्री गुरु रविदास सभा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
Next Article ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਐਸਐਚਓ ਤੇ ਏਐਸਆਈ ਨੂੰ 6500 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਐਸਐਚਓ ਤੇ ਏਐਸਆਈ ਨੂੰ 6500 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?