राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पंजाब की कई नामचीन हस्तियों के घर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोहाली में गायक कंवर ग्रेवाल के घर छापा मारा है।
इसके अलावा NIA की टीम ने बटाला में रहने वाले गायक रंजीत बावा के घर पर भी दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई NIA ने गैंगस्टर और गायकों के बीच के लिंक को लेकर की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस छापेमारी के दौरान कंवर ग्रेवाल के मोहाली में स्थित ठिकाने को सील कर दिया है। और कंवर के आफिस में किसी के भी आने जाने कंवर ग्रेवाल ताज टावर में रहते हैं।

