कपूरथला(गौरव मढ़िया )हैरिटेज सिटी कपूरथला के श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर बने धोबी घाट में धोबी घाट कनौजिया महासभा की ओर से वार्षिक ख्वाजा पीर का मेला 11दिसंबर दिन रविवार को बहुत ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ करवाया जा रहा है।
मेले को लेकर तैयारियां चल रही हैं।मेले में पंजाब के मशहूर कव्वाल दलेर अली खान एंड पार्टी बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगे।मेले में मुख्य मेहमान के तौर पर पूर्व केबिनट मंत्री एवम हल्का विधायक राणा गुरजीत सिंह शामिल होंगे।
झंडे की रस्म रविवार को सुबह 11 बजे अदा की जाएगी और क्वालिया 11.30 बजे शुरू की जाएगी व् भंडारा दोपहर एक बजे होगा।

