बीती रात नकोदर में फिरौती के मामले में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आज कपड़ा व्यापारी के गनमैन की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल हुए मनदीप सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मनदीप को जालंधर कैपिटल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जिसकी सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई जिस के बाद इलाके में दहशत का माहौल है

