कुछ दिन पहले मांगी थी फिरौती
जालंधर: नकोदर मे बड़ी वारदात हुई है। दिन दिहाड़े कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कारोबारी टिम्मी चावला वासी नकोदर से तीस लाख रूपए की फिरौती मांगी जा रही थी।
फिरौती न मिलने पर टिम्मी चावला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला के गनमैन की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के मुताबिक कपड़ा व्यापारी भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला वासी आदर्श कालोनी, नकोदर को पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टरों द्वारा तीस लाख रूपए की फिरौती के लिए धमकाया जा रहा था। जिस के बाद पुलिस द्वारा टिम्मी को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी
बुधवार शाम कप़डा कारोबारी टिम्मी चावला को उसकी दुकान के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर 3 थे और उन्होने दुकान के बाहर निकलते ही टिम्मी चावला पर फायरिंग कर दी। जिस से टिम्मी चावला की मृत्यु हो गई और उनके सुरक्षा कर्मी को भी गोली लगी, जिस का ईलाज हॉस्पिटल में चल रहा है मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे और जांच में जुट गए । बताया जा रहा है कि नकोदर के कुछ और लोगों को भी फिरौती की कॉल आई हैं। नकोदर में दहशत के साथ साथ रोष भी पाया जा रहा है।

