जालन्धर, 27 नवम्बर – यूनाइटेड फार्मासिस्ट एलाइस सोसाइटी के चुनाव पीठासीन अधिकारी रूपिंदर सिंह, राजेन्द्र कुमार व राजू बिस्वास की देखरेख में सम्पन्न हुए । जिसमें सर्वसम्मति से कमल कांत कालिया को जिला जालन्धर का अध्यक्ष चुना गया। जबकि नवीन दत्ता को महासचिव, वरिंदर कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम रतन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, चंदन रेलान को संयुक्त सचिव घोषित किया गया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह कमल ने अपना नामाकंपत्र वापिस ले कर चुनाव सर्वसम्मति से करवाने में अपना सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान फार्मासिस्टो को पेश आने वाली समस्याओं के समुचित समाधान संबंधित विचार विमर्श किया गया।

