जालंधर, 23 नवंबर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 7वें स्पार्क मेले के पहले दिन तकनीकी सैशन की समाप्ति के बाद बेबी शो में मंच पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा की कैटवॉक ने समय बांधा।

बेबी शो के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। यह शो 2 से 10 वर्ष आयु वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी माता के साथ रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया।

क्रिसमस दिवस समारोह के आसपास की थीम वाले बेबी शो में, आई.वी. वर्ल्ड स्कूल द्वारा पूरा सहयोग दिया गया। बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों की सभी ने खूब प्रशंसा की। इस मौके पर एसडीएम डा. जै इंदर सिंह, बलबीर राज सिंह आदि मौजूद रहे ।

