प्रत्येक भारतीय नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे उनका निर्वाह करे-ईशा महाजन
कपूरथला(गौरव मढ़िया )अनंदा सेवा समिति एनजीओ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस,साइबर सुरक्षा,देखो अपना देश,मतदान हमारा अधिकार है,भारतीय सेना हमारा मान है,अपरिचित शहीद, डिजिटल इंडिया,बेहतर पर्यावरण के लिए ईंधन बचाएं,प्लास्टिक के दुष्टपरिणाम,महिला सम्मान,प्रकृति सुरक्षा,किचन गार्डनिंग आदि थीम को लेकर 25 नवंबर दिन शुक्रवार को श्री शनि धाम मंदिर ब्रह्मकुंड में पेंटिंग मुकाबले करवाए जा रहे है।
इस सबंधी जानकारी देते हुए अनंदा सेवा समिति एनजीओ के ईशा महाजन,अंजू वालिया,सारिका,मणि वालिया,रीतू कुमरा,रेखा,रश्मी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम अलग अलग स्कूलों के बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे और इस कार्यक्रम में मुख्य महमान नगर निगम के कमिश्नर मेडम अनपुम कलेर और विशेष मेहमान अधिकारी नवदीप जी होंगे।इस कार्यक्रम में विशेष अथिति श्री शनि धाम मंदिर कमेटी के रमन मल्होत्रा,नथु राम महाजन,एसके पूरी होंगे।
ईशा महाजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य देश भर में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जो गुमनाम हैं के बारे में बच्चो को बताना,महिला सन्मान,पर्यवरण की सुरक्षा,अपने वोट के अधिकार सबंधी जानकारी देना,देश की सेना का सन्मान,प्लास्टिक से होने वाले दुष्टपरिणाम के बारे में जागरूक करना,देश के प्रति अपनी जिम्मेवारिओ का निर्वाह करना,डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी देना,प्रकृति सुरक्षा,किचन गार्डनिंग सबंधी बच्चो को जागरूक करना है।
ईशा महाजन ने कहा कि देश के किसी भी व्यक्ति के कर्तव्यों का आशय सभी आयु वर्ग के लिए उन जिम्मेदारियों से है,जो वो अपने देश के प्रति रखते हैं।देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की याद दिलाने के लिए कोई विशेष समय नहीं होता है।हालांकि यह प्रत्येक भारतीय नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार है कि वह देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे और आवश्यकता अनुसार उनका निर्वाह या निष्पादन अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करे।
हम कह सकते हैं कि कर्तव्य किसी भी व्यक्ति के लिए नैतिक या वैधानिक जिम्मेदारी है, जिसका पालन सभी को अपने देश के लिए करना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी नौकरी पेशे की तरह करना चाहिए।अपने राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना एक नागरिक का अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है।राष्ट्र के प्रति एक व्यक्तिकी बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं
जैसे आर्थिक विकास एवं वृद्धि,साफ सफाई,सुशासन,गुणवत्ता की शिक्षा,गरीबी मिटाना,सभी सामाजिक मुद्दों को खत्म करना,लिंग समानता,सभी के लिए आदर भाव रखना,वोट डालने जाना,स्वास्थ्य,युवा के लिए बाल श्रम को खत्म करना आदि।उन्होंने कहा कि एक समाज,समुदाय या देश के नागरिक होने के नाते कुछ जिम्मेदारियों का पालन व्यक्तिगत रूप से भी किए जाने की आवश्कता है।एक देश पिछड़ा,गरीब या विकासशील है तो सब कुछ उसके नागरिकों पर निर्भर करता है।तब तो और भी विशेष रूप से जब वो देश प्रजातांत्रिक हो।लोगों को सभी नियमों अधिनिमयों और सरकार द्वारा सुरक्षा और बेहतर जीवन के लिए बनाए गए कानूनों का पालन करना चाहिए।

