झगड़े के मामले में एससी एक्ट की धारा जोड़ने की मांग
एसएचओ कोतवाली ने सभी आरोपों को सिरे से किया खारिज
कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) कपूरथला में सोमवार की सुबह थाना कोतवाली के बाहर बड़ी संख्या में लोगो द्वारा धरना दिया गया मौके पर जाकर प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिशनपुर अराइयां के लोगों ने आज थाना कोतवाली के बाहर सड़क जाम कर लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस प्रशासन की गतिविधियों पर सवालिया निशान उठाया है तथा उन्होंने कोतवाली के एस एच ओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीँ एस एच ओ ने सभी आरोपों को झूठा बताया है।

धरना प्रदर्शन कर रहे बिशनपुर अराइयां के वासियो के साथ पीड़ित व्यक्ति साधु राम ने बताया कि उसके बेटे प्रभजीत गिल का गांव में ही लगभग 4 दिन पहले किसी के साथ झगड़ा हुआ था। तथा दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने उसके बेटे को जातिसूचक शब्द भी कहे थे। पुलिस कई दिनों से उसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी। साधु राम ने यह भी बताया कि कोतवाली एसएचओ कश्मीर सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगों से कथित आर्थिक लाभ लेकर उसको राहत दी है।
प्रदर्शन कर रहे गांव वासियों ने कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर में आरोपी पक्ष पर एस सी एक्ट की धारा लगाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की गतिविधि पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि जब तक मामले में एससी एक्ट की धारा लगाकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
जिक्रयोग्य है कि धरना प्रदर्शन पर बैठे गांव वासियों ने प्रदर्शन को उग्र रूप देने के लिए कुछ पेट्रोल की बोतलें भी मंगवाई थी। लेकिन मोके पर तैनात पुलिस कर्मियो ने माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए उनसे वह बोतलें अपने कब्जे में ले ली है।
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली एसएचओ कश्मीर सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि शिकायत पक्ष झूठे आरोप लगा रहा है। 17 नवंबर को प्रभजीत के झगड़े के मामले में शिकायतकर्ता के बयान पर 9 लोगों को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है। तथा मामले में एससी एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है।धरना प्रदर्शन के दौरान डी एस पी सब डिवीजन मनिंदर सिंह ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझा कर धरना उठवा दिया

