By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: डीसी कपूरथला की ओर से हथियार लाइसेंस रद करने की कार्रवाई शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > डीसी कपूरथला की ओर से हथियार लाइसेंस रद करने की कार्रवाई शुरू
Punjab

डीसी कपूरथला की ओर से हथियार लाइसेंस रद करने की कार्रवाई शुरू

Talk Hindustan
Last updated: 2022/11/20 at 8:34 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
डीसी कपूरथला की ओर से हथियार लाइसेंस रद करने की कार्रवाई शुरू
SHARE

शादी में फायरिंग करना पड़ा महंगा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके हुई गिरफ्तारी

कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के दिए निर्देश

सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) पंजाब सरकार की ओर से हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर लगाई रोक का उल्लंघन करते हुए विवाह में हवाई फायर करने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित व्यक्ति के हथियार के लाइसेंस को रद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Contents
शादी में फायरिंग करना पड़ा महंगा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके हुई गिरफ्तारीकानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के दिए निर्देश

जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डीसी विशेष सारंगल की ओर से 16 नवंबर को पंजाब सरकार के गन कल्चर को रोकने के लिए जारी आदेशों के मद्देनजर जीले में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन व विवाह आदि के दौरान फायरिंग करने पर पाबंदी लगाई गई थी। डीसी ने बताया कि प्रशासन को गांव चक्क दोनां थाना सदर कपूरथला में विवाह के अवसर पर बलबूटा सिंह निवासी शिकारपुर थाना सुल्तानपुर लोधी के जागो के मौके लाइसेंसी हथियार से हवाई फायर करने की शिकायत मिली थी।

सूचना पर सिविल व पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच के बाद बलबूटा सिंह पर फायरिंग करने के आरोप में आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 27 व आईपीसी 1860 की धारा 336 के तहत थाना सदर कपूरथला में एफआईआर क्रमांक 126 दिनांक 20 नवंबर 2022 को दर्ज किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट श्री सारंगल ने कपूरथला पुलिस के इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की ओर से सार्वजनिक प्रदर्शन और हथियारों के अवैध प्रयोग को रोकने के लिए जारी किए गए निर्देशों को लागू किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से विवाह, शादियों और सामाजिक आयोजनों में झूठी लोकप्रियता के लिए फायर करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा, क्योंकि ऐसे व्यक्ति आम लोगों के जीवन और संपत्ति के लिए खतरा पैदा करते हैं। पंजाब सरकार के निर्देशानुसार हथियार लाइसेंसों की समीक्षा भी की जा रही है और लाइसेंसी हथियारों का दुरूपयोग करने वालों के लाइसेंस रद करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने, नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल को और सक्रिय किया जा रहा है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि बलबूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों, साइबर सेल व सोशल मीडिया सेल को भी ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व नरिंदर मंसू की नियुक्ति से कांग्रेस होगी मजबूत:दीपक सलवान विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व नरिंदर मंसू की नियुक्ति से कांग्रेस होगी मजबूत:दीपक सलवान
Next Article बठिंडा में बड़ा सड़क हादसा,बस की टक्कर से जिंदा जले बाइक सवार दो लोग बठिंडा में बड़ा सड़क हादसा,बस की टक्कर से जिंदा जले बाइक सवार दो लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?