इस मेगा फेस्ट में पूरे भारत और 40 देशों के 5000 से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का कर रहे हैं प्रदर्शन
4 किलोमीटर लंबा प्रोसेशन उद्घाटनी प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण था, जहां स्टूडेंट्स ने इस वर्ष के स्पेक्ट्रा का विषय- “भारतीय क्षेत्र और उनके मार्शल आर्ट” का प्रदर्शन किया
जालंधर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी अपने 15वें तीन दिवसीय वार्षिक मेगा इवेंट ‘स्पेक्ट्रा-2022’ का आयोजन कैंपस में ‘इंटर स्कूल यूथ फेस्टिवल’ के तौर पर कर रही है | इस उत्सव में, पूरे भारत और 40 देशों के 5000 से अधिक विद्यार्थी म्यूजिक, डांस, रंगमंच, साहित्य और फाइन आर्ट्स के 5 क्षेत्रों में 50 से अधिक कॉम्पिटिटिव श्रेणियों के तहत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों आधारित 4 किमी लंबा प्रोसेशन उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था जहां विद्यार्थियों ने वर्ष के थीम- “क्षेत्र और उनके मार्शल आर्ट” के तहत बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह वास्तव में परिसर में एक अति उत्साही अनुभव है, जहां इंजीनियरिंग, विज्ञान, फार्मेसी, प्रबंधन और अन्य प्रोफेशनल प्रोग्रामों के विद्यार्थी विभिन्न शैलियों के तहत प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते देखे गए । प्रतिभागियों के अलावा, हजारों अन्य प्रोग्राम को देखने वाले विद्यार्थी भी विशेष रूप से बनाए गए ‘फन एंड फूड स्टॉल’ पर अनूठे व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनों का आनंद ले रहे हैं।

एलपीयू विशेष रूप से अपने नए विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान करने के लिए हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन करता है। यहां से, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्लेटफार्मों को साझा करने के लिए निर्देशित किया जाता है, जिसमें एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नेशनल्स, यूथ वाइब, वन इंडिया और यूनिवर्सिटी के वन वर्ल्ड कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिभागियों में से एक, औरंगाबाद के विद्यार्थि साहिल ने साझा किया कि इस आयोजन ने उन्हें विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई के पहले चरण में एक नए तरीके से बहुत आत्मविश्वास प्रदान किया है।

भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल ने उन्हें अपने भीतर के जुनून और प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने संबंधित स्कूलों और विभागों का नाम रोशन करने के लिए कहा । श्रीमती मित्तल ने यह भी व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय का यह आयोजन मस्ती से भरा और कलात्मक रूप से प्रतिस्पर्धी उत्सव है। यह न केवल विद्यार्थियों का मनोरंजन ही करता है बल्कि उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उनकी कॉम्पिटिटिव भावना को भी बढ़ाता है।

उत्सव में, संगीत श्रेणी के तहत प्रतियोगिताएं शास्त्रीय गायन, वाद्य, लोक समूह गायन, भारतीय समूह और युगल गायन और पश्चिमी एकल गायन के लिए हैं। नृत्य के लिए, शास्त्रीय / अर्ध-शास्त्रीय, लोक नृत्य, अंतर्राष्ट्रीय समूह नृत्य, पश्चिमी फ्रीस्टाइल, थीम कोरियोग्राफी, पश्चिमी समूह नृत्य और रैप स्टार की प्रतियोगिताएं हैं।

नाट्यकला के लिए स्किट, बीट-बॉक्सिंग, नुक्कड़-नाटक, मिमिक्री और माइम की प्रतियोगिताएं हैं। स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, फोटोग्राफी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, सिंगल कलर पेंटिंग, वॉटर कलर मिक्सचर, चारकोल पोर्ट्रेट, स्कल्प्टिंग आदि के लिए भी प्रतियोगिताएं हैं। साहित्यिक प्रतियोगिताएं प्रश्नोत्तरी, रचनात्मक लेखन, वाद-विवाद आदि के लिए हैं।

