जालंधर के रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक लाल रंग के अटैची से लाश बरामद हुई। ये घटना सुबह 7 बजे के करीब की बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह किसी ने उस अटैची को रख दिया था
जब किसी राहगीर ने अटैची से लाश के पैर लटकते देखे, जिसके बाद पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। मौके पर जीआरपी की पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

