By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1186 इंतकाल केसो का मौके पर निपटारा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > राष्ट्रीय लोक अदालत में 1186 इंतकाल केसो का मौके पर निपटारा
Jalandhar

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1186 इंतकाल केसो का मौके पर निपटारा

Talk Hindustan
Last updated: 2022/11/12 at 8:35 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1186 इंतकाल केसो का मौके पर निपटारा
SHARE

नागरिकों को जायदाद के इंतकाल दर्ज करवाने में नहीं होगी परेशानी –डिप्टी कमिशनर

अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में इंतकाल की रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

जालंधर, 12 नवंबर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा इंतकाल के 1186 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर ने बताया कि संपत्तियों के इंतकाल संबंधित कुल 1552 मामलों में से 1186 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और कुछ कमियों के चलते 366 मामले रह गए, जिसको निपटाने की प्रक्रिया कुछ दिन में पूरी कर ली जाएगी।

Contents
नागरिकों को जायदाद के इंतकाल दर्ज करवाने में नहीं होगी परेशानी –डिप्टी कमिशनरअधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में इंतकाल की रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि तहसीलदार जालंधर-1 द्वारा कुल 175, तहसीलदार जालंधर-2 द्वारा 98, तहसीलदार नकोदर द्वारा 92, तहसीलदार शाहकोट द्वारा 10 और तहसीलदार फिल्लौर द्वारा 52 मामलों मौके पर फैसला किया गया।इसी तरह नायब तहसीलदार जालंधर-1 द्वारा 290, नायब तहसीलदार आदमपुर द्वारा 22, नायब तहसीलदार जालंधर-2 द्वारा 76, नायब तहसीलदार भोगपुर द्वारा 32, नायब तहसीलदार करतारपुर द्वारा 78, नायब तहसीलदार नकोदर द्वारा 24, नायब तहसीलदार मेहतपुर द्वारा 95 मामलों का निपटारा किया गया।

जसप्रीत सिंह ने आगे कहा नायब तहसीलदार शाहकोट ने 7 नायब तहसीलदार लोहियां ने 5, नायब तहसीलदार फिल्लौर 35 , नायब तहसीलदार गोराया ने 55 और नायब तहसीलदार नूरमहल द्वारा 40 इंतकालो का मौके पर निपटारा किया गया । उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लंबित केसो का भी शीघ्र निपटारा किया जाएगा, जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सुचारू और समय पर सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और नागरिकों को उनकी संपत्तियों के इंतकाल के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य सरकारी सेवाएं प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इंतकालों को लेकर पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एन.डी.जी.आर.एस. प्रणाली के एकीकरण के बाद, अब संपत्ति की रजिस्ट्री के बाद 45 दिनों के भीतर इंतकाल का पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर तबादलों का निबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी मामला लंबित न रहे।उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की ढील या अनावश्यक देरी सहन नहीं की जाएगी।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में पुलिस कमिश्नर समेत 33 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट पंजाब में पुलिस कमिश्नर समेत 33 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
Next Article हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में 75 प्रतिशत हुआ मतदान हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में 75 प्रतिशत हुआ मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?