कपूरथला निवासी दो दोस्तों का कपूरथला – नकोदर रोड पर हुए सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक पर धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे थे। रस्ते में सामने से आ रही एक कार से उनकी भीषण टक्कर हो गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कपूरथला शहर के जटपुरा क्षेत्र वासी नवयुवक राहुल ( 26 वर्ष ) पुत्र सुभाष चंद्र अपनी बाइक PB09 AB 0137 पर अपने दोस्त सागर के साथ नकोदर के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रहा था कि रास्ते में एक सेंट्रो कार के साथ उनकी भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार युवको की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

