पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर…….
फरीदकोट में आज सुबह एक डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई गोली तब मारी गई व अपनी दुकान खोलने वाला था तो वहां पर घात लगाकर खड़े अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी वे युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे प्रदीप बेअदबी मामले में नामजद था

जानकारी के मुताबिक प्रदीप जब सुबह अपनी दुकान खोलने जा रहा था तब उसको गोली मारी गई जिस ने मौके से ही प्रदीप कुमार की मौत हो गई इस घटनाक्रम में उसका एक गनमैन वे एक अन्य दुकानदार भी जख्मी हो गया
मौके पर पहुंची पुलिस वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे में गोलियां चलाने वाले की वीडियो सामने आई है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है मौके पर मिली जानकारी के मुताबिक कुल 5 लोग इस मामले को अंजाम देने देने आए थे जिनकी फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरा से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है

