By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सिद्धू मूसेवाला के गीत पर उपजा विवाद सुलझा, पढ़े
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > सिद्धू मूसेवाला के गीत पर उपजा विवाद सुलझा, पढ़े
Punjab

सिद्धू मूसेवाला के गीत पर उपजा विवाद सुलझा, पढ़े

Talk Hindustan
Last updated: 2022/11/10 at 7:28 AM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
सिद्धू मूसेवाला के गीत पर उपजा विवाद सुलझा, पढ़े
SHARE

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नए गीत ‘वार’ को लेकर उपजा विवाद हल हो गया है। मुस्लिम समुदाय की ओर से इस गीत को लेकर जो एतराज जताया गया था, उस पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा स्पष्ट की गई स्थिति पर पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने गीत को सही माना है।

गौरतलब है कि बलकौर सिंह द्वारा मंगलवार को अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला का एक गीत ‘वार’ रिलीज किया गया था। इस गीत को लेकर यह विवाद खड़ा हो गया कि इसमें पैगंबर मोहम्मद साहिब का जिक्र है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बातचीत की। फोन पर हुई बातचीत में बलकौर सिंह ने शाही इमाम को बताया कि गीत में इस्तेमाल किया गया ‘मोहम्मद’ शब्द पैगंबर मोहम्मद साहिब के लिए नहीं है बल्कि यह शब्द उस समय के बादशाह अमीर दोस्त मोहम्मद खान के बारे में है, जिनसे हरि सिंह नलुआ ने युद्ध लड़ा था।

बलकौर सिंह ने शाही इमाम से यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय ने सिद्धू मूसेवाला को हमेशा प्यार दिया है। उन्होंने बताया कि यह शब्द जोवरोल किले की लड़ाई का हवाला देते हुए इस्तेमाल किया गया है। उस लड़ाई में ‘मोहम्मद’ शब्द खान मोहम्मद और उनके पांच बेटों का जिक्र करते हुए लिखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह गीत सात मिनट का था लेकिन शुभदीप की मौत के बाद यह गीत अधूरा रह गया।

उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद का सभी सत्कार करते हैं। अगर किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।उधर, पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बलकौर सिंह से हुई बातचीत पर संतोष जताते हुए सिद्धू मूसेवाला के गीत में इतिहास के जिस संदर्भ के लिए ‘मोहम्मद’ शब्द का उपयोग किया गया, उसे सही माना है।

TAGGED: Sidhu moose wala
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आईफा और फिल्मफेयर अवार्ड विजेता मेलोडी-क्वीन ‘असीस कौर’ ने किया एलपीयू के विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध आईफा और फिल्मफेयर अवार्ड विजेता मेलोडी-क्वीन ‘असीस कौर’ ने किया एलपीयू के विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध
Next Article Breaking news…. पंजाब में फिर चली गोलियां डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या Breaking news…. पंजाब में फिर चली गोलियां डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?