शिव सेना टकसाली के सुधीर सूरी की हत्या के बाद हिंदू नेताओं को लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे है। हाल ही में निशांत शर्मा और कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड को जान से मारने की धमकी मिली चुकी है। कांग्रेस नेता मंड को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने विदेशी मोबाइल नंबर से फोन व व्हाटसएप पर धमकी दी है।

मंड ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस को शिकायत भी दी थी। वहीं आज पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी को मिली जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में व्यक्ति ने कहा कि तेरा नंबर लगने वाला है और अब तेरा बनता क्या है देखता जा! ये धमकी विदेशी नंबर से मिली है
फोन पर धमकी मिलने के बाद सुनील कुमार बंटी थाना नंबर 6 में इस की शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

