लुधियाना -पंजाब के शहर लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बड़ी घटना में एक व्यक्ति बेटी, भतीजा और भाई को लेकर कार समेत नहर में कूद गया। ये परिवार फिरोजपुर से संबंधित है। काफी घंटे रेस्क्यू चलने के बाद कार नहर से निकाली गई। कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। मरने से पहले व्यक्ति ने फेसबुक पर वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने पत्नी के इलाके के ही एक फाइनेंसर के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए हैं।
मृतकों की पहचान फिरोजपुर के मोहल्ला बुधवारा निवासी जसविंदर सिंह (37), भाई हरप्रीत सिंह (40), बेटी गुरलीन कौर और भतीजे अगम के रूप में हुई है। जसविंदर के भाई ने बताया कि उसकी भाभी काला संधू नाम के फाइनेंसर के साथ रहने लगी थी। काला संधू ने मोहल्ले में उसे अलग कमरा लेकर दिया हुआ था। भाभी की मां और बहन भी उसी का साथ देती थीं। इसी से जसविंदर सिंह आहत था

यही नहीं बच्चों से उसने मरने से पहले पूछा क्या तुम जीना चाहते हो तो बच्चों ने कहा नहीं। गोताखोर मंगलवार देर शाम तक नहर में चारों की तलाश कर रहे थे। नहर में सिर्फ कार मिली है और कोई नहीं मिला। नहर में छलांग लगाने वाला जसविंदर सिंह उर्फ राजू का भाई सोनू निवासी फाजिल्का ने बताया कि उसके भाई की पत्नी को काला संधू निवासी छावनी लेकर गया है। काला उसके भाई को जान से मारने की धमकी देता था।
राजू ने संधू को टेलीफोन कर कहा कि मेरी पत्नी लौटा दे, मेरे बच्चे बर्बाद न कर। इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी मोहित धवन को शिकायत भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि राजू पत्नी के घर से जाने के बाद बहुत परेशान था। वह जानते थे कि यह कोई गलत कदम न उठा ले।
नहर में पानी का बहाव तेज था, जिस कारण कार में सवार चारों बह गए। सोनू ने कहा कि वह एक्टिवा पर कार के पीछे आ रहा था। उसने आसपास के लोगों को सूचित किया। जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। गोताखोर नहर में दोपहर से चारों की तलाश कर रहे हैं देर शाम तक नहर में से सिर्फ कार मिली है बाकी किसी का कोई पता नहीं चला।

