जालंधर एनआईटी में बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ रहे वाराणसी के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें लिखा है कि ‘मैं अपनी मजबूरियों के चलते आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।’ छात्र के सुसाइड करने से हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी सदमे में हैं।
यूपी के वाराणसी के सीतोपुर की जादू मंडी निवासी पंकज केसरी पुत्र दुर्गा केसरी यहां एनआईटी में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था। सोमवार शाम को उसने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसएचओ मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

देर रात छात्र के परिजन भी वाराणसी से पहुंच गए। उन्होंने बेटे का कमरा खुलवाकर देखा। मृतक के पिता ने कहा कि पंकज ने खुदकुशी क्यों की हैं, उन्हें कह कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनके बेटे ने सुसाइड कर ली है? क्योंकि पंकज काफी हंसमुख था । कॉलेज प्रंबधकों का कहना है कि पंकज पढ़ाई में भी बहुत अच्छा था। स्वभाव का भी अच्छा था। आर्थिक स्थिति भी अच्छी थी। आत्महत्या का कारण किसी को समझ नहीं आया। मकसूदां पुलिस ने छात्र के दोस्तों के बयान भी कमलबद्ध किए हैं,
वही पुलिस का कहना है कि छात्र की डायरी को कब्जे में ले लिया है। सामान समेत कमरे को कॉलेज प्रबंधन ने सील कर दिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने परिवारिक सदस्यों के भी ब्यान लिए हैं । पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

