दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाया एक और गीत वार (VAAR)को यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है सिद्धू मूसे वाले के फैन इस गीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे यह धार्मिक गीत है जो की बहुत ही अच्छे तरीके से गाया गया है जब इस गाने को आज रिलीज किया गया तो कुछ ही मिनटों में यह एक मिलियन तक पहुंच गया इस नए गीत को लेकर सिद्धू मुझसे वाले के परिवारिक सदस्यों ने भी खुशी जताई है
सिद्दू मूसे वाला की मौत के बाद उनका गाना ‘एसवाईएल’ रिलीज हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हो रहा है। जो कि आज रिलीज कर दिया गया

उन्होंने बेटे के लिए न्याय और समर्थन की मांग की है। मूसा गांव में बीते दिन बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनके माता-पिता के साथ दुख साझा किया। सिद्धू मूसेवाला की मां और उनके प्रशंसक इस मौके पर भावुक हो गए। सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए सिद्धू की मां चरण कौर ने कहा कि सिद्धू को प्यार करने वालों में बच्चों से बुजुर्ग तक थे। हर कोई उन्हें दिल से चाहता था।

