पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या कनाडा बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा हरीके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उसने उसने सुधीर सूरी का कत्ल करने संबंधी कहा है कि यह कत्ल हमारे भाइयों ने किया है

बाकी जो कौम या किसी भी धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं वह भी तैयारी रखें सब की बारी आएगी सिक्योरिटी लेकर यह ना समझे कि वह बच जाएंगे अभी तो शुरुआत है हालांकि यह पोस्ट लखबीर हरीके ने डाली है इसको लेकर पंजाब पुलिस जांच कर रही है वहीं हत्या के बाद हिंदू संगठनों व उनके परिवार वालों ने आज शनिवार को बंद का आह्वान भी किया है
परिवार ने मांग की है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए नहीं तो उनका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे वही डीजीपी गौरव यादव ने देर रात अमृतसर पहुंचे थे उन्होंने भरोसा दिलाया था कि इस केस में शामिल सभी आरोपियों को पकड़कर पूरी साजिश बेनकाब की जाएगी
इस तनावपूर्ण हालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमृतसर पहुंच रहे हैं डेरा ब्यास के मुखी से मुलाकात करेंगे पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी गोपाल मंदिर के पास कपड़ों की दुकान चलाने वाले संदीप उर्फ सैंडी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था उसे गोली मारने में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है सुधीर सूरी की हत्या के बाद समर्थकों व परिवारिक सदस्यों द्वारा बंद की काल दी गई थी

