By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: अमृतसर में धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > अमृतसर में धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Punjab

अमृतसर में धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Talk Hindustan
Last updated: 2022/11/04 at 9:25 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
अमृतसर में धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार की शाम कुछ अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के वक्त वे अपने साथियों के साथ मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के विरोध में धरने पर बैठे थे। घटना मजीठा रोड स्थित गोपाल मंदिर के पास की है।

गंभीर हालत में उन्हें फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच सूरी के समर्थक मौके पर कुछ दुकानों और एक कार की तोड़फोड़ करते दिखे। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच अभी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद शिवसेना नेता सुधीर सूरी मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ अपने साथियों के साथ गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान अज्ञात युवकों ने हिंदू नेता पर गोली चला दी। गोली सीधे उनकी छाती पर लगी। कई गोलियां लगने से हिंदू नेता वहीं जमीन पर गिर पड़े और तुरंत उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

गोली लगने के तुरंत ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी हवाई फायरिंग। सुधीर सूरी के समर्थकों ने मौके पर कुछ दुकानों और एक कार की तोड़फोड़ की। सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने भी हवाई फायरिंग की लेकिन देखते ही देखते हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।

जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। मौके पर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह नामक युवक भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने कहा कि 3:30 से चार बजे के बीच कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सुधीर सूरी को गोली मार दी गई है। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया गयाष हथियार लाइसेंसी है। मामले में आतंकी संबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक जांच में कुछ नहीं कह सकते। पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

TAGGED: Crime
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कल से प्राइमरी स्कूल बंद, ऑड-ईवन लागू करने की तैयारी में केजरीवाल सरकार कल से प्राइमरी स्कूल बंद, ऑड-ईवन लागू करने की तैयारी में केजरीवाल सरकार
Next Article जालंधर में डीसी ने बदले आदेश, शनिवार को अब स्कूल और कॉलेजों में रहेगी छुट्टी जालंधर में डीसी ने बदले आदेश, शनिवार को अब स्कूल और कॉलेजों में रहेगी छुट्टी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?