By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: रैली में इमरान खान पर फायरिंग, पूर्व पीएम घायल, देखें तस्वीरें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > World > रैली में इमरान खान पर फायरिंग, पूर्व पीएम घायल, देखें तस्वीरें
World

रैली में इमरान खान पर फायरिंग, पूर्व पीएम घायल, देखें तस्वीरें

Talk Hindustan
Last updated: 2022/11/03 at 9:29 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
रैली में इमरान खान पर फायरिंग, पूर्व पीएम घायल, देखें तस्वीरें
SHARE

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर रैली के दौरान हमला हुआ है। हमलावर ने इमरान के कंटेनर के पास गोलीबारी की। इस दौरान इमरान खान सहित कुछ और लोग भी घायल हो गए। इमरान खान के पैर में गोली लगी है लेकिन वो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अज्ञात जगह पर लेकर गई है। मीडिया में हमलावर के मारे जाने की खबर भी आ रही है।

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई जिसमें इमरान सहित कुछ और नेता घायल हो गए। इस बीच इमरान खान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी है। मैं दोबारा से लड़ूंगा।

पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज रिपोर्ट की मानें तो गोली लगने से इमरान खान घायल हो गए हैं। उनके दाएं पैर में गोली लगी है और उन्हें करीब के ही अस्पताल में ले जाया गया है। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने कहा कि इमरान के पैर में गोली लगी है। पीटीआई नेता फर्रूख हबीब ने कहा, कायरों ने अपना चेहरा दिखा दिया है। इमरान खान हमले में घायल हैं। पूरे देश को उनकी सलामती के लिए दुआएं करनी चाहिए।

जियो टीवी के फुटेज से पता चला है कि 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में चोट लगी है। पुलिस ने इमरान को कंटेनर से बुलेट प्रूफ वाहन में शिफ्ट कर दिया। चैनल ने बताया कि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसे अज्ञात स्थान पर ले गई है।

शुरुआत में यह बताया गया था कि इमरान खान सुरक्षित हैं और कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि इमरान भी घायल हो गए हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि हमले में खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इमरान पर हुए हमले की निंदा की है। पाकिस्तानी मंत्री मुहम्मद बशारत राजा ने कहा कि पंजाब के सीएम ने इमरान खान के कंटेनर के पास हुई गोलीबारी की घटना पर सख्त संज्ञान लिया है और जमीनी रिपोर्ट के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, इमरान खान सुरक्षित हैं। सीएम ने कंटेनर के पास फायरिंग की घटना पर सख्त संज्ञान लिया है। आईजी पंजाब से रिपोर्ट मांगी गई है। जमीनी रिपोर्ट के अनुसार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article गुजरात में चुनावों का ऐलान, एक व पांच दिसंबर को वोटिंग, आठ को हिमाचल चुनाव के साथ आएंगे नतीजे गुजरात में चुनावों का ऐलान, एक व पांच दिसंबर को वोटिंग, आठ को हिमाचल चुनाव के साथ आएंगे नतीजे
Next Article दो किलो हेरोइन सप्लाई करने आई नाइजीरियन महिला को दस साल की सजा दो किलो हेरोइन सप्लाई करने आई नाइजीरियन महिला को दस साल की सजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?