मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर नया मोड़ सामने आया है. खबरों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की करीबी दोस्त और पंजाबी सिंगर अफसाना खान से एनआईए की ओर से पूछताछ की गई है.
इस साल मई के महीने में पंजाब के मशहूर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार के गुर्गों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई हैं. साथ ही एनआईए (NIA) जैसी बड़ी जांच एजेंसी भी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच कर रही हैं. इस बीच अब अपडेट ये आ रहा है कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से उनकी करीबी दोस्त और पंजाबी सिंगर अफसाना खान ( Afsana Khan) का नाम जुड़ता दिख रहा है. खबरों के अनुसार एनआईए ने अफसाना से इस मामले में पूछताछ की है.

