By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पुलिस यादगारी दिवस : डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > पुलिस यादगारी दिवस : डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Jalandhar

पुलिस यादगारी दिवस : डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Talk Hindustan
Last updated: 2022/10/21 at 5:24 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
पुलिस यादगारी दिवस : डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि
SHARE
पंजाब पुलिस की तरफ से शहीदों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा
पंजाब पुलिस सरहदी राज्य में शांति और सदभावना को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध : डीजीपी गौरव यादव

जालंधर, 21 अक्तूबरः देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले राज्य के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए आज पंजाब आर्म्ड पुलिस ( पीएपी) हैडक्वाटर में 63वां राज्य स्तरीय पुलिस यादगारी दिवस मनाया गया।

Contents
पंजाब पुलिस की तरफ से शहीदों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा पंजाब पुलिस सरहदी राज्य में शांति और सदभावना को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध : डीजीपी गौरव यादवयादगारी दिवस का इतिहास 21 अक्तूबर, 1959 का है जब लद्दाख़ के हॉट सप्रिंग में सब-इंस्पेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में सैंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स ( सी. आर. पी. एफ.) की गश्त कर रही टुकड़ी पर चीनी बलों ने हमला कर दिया था, जिससे हमारे 10 जवान शहीद हुए थे। 16, 000 फुट की ऊँचाई पर अत्यंत ठंडे मौसम और विरोधी स्थितियों में हर तरह की कठिनाईयों का सामना करने वाले जवानों की बहादुरी मिसाली साहस दर्शाती है। इंडो-तिब्बतियन बार्डर पुलिस की तरफ से हर साल देश के सभी पुलिस बलों के एक प्रतिनिधि दल को हॉट सप्रिंगज़, लद्दाख़ में उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भेजती है जिन्होंने 21 अक्तूबर, 1959 को राष्ट्रीय सरहदों की रक्षा करते हुये अपनी जानें कुर्बान की थीं।

राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस एक बेमिसाल फोर्स है जिसने शांत और अशांत माहौल में देश की तनदेही से सेवा की है।

उन्होंने कहा कि सितम्बर 1981 से अगस्त 1992 के समय के दौरान 1792 पुलिस अधिकारियों ने आतंकवाद के साथ लड़ते हुए अपनी जानें कुर्बान की। कुल 1792 शहीद पुलिस अधिकारियों में पंजाब पुलिस के 1604 अधिकारी और सिपाही शामिल हैं, जबकि बाकी 188 केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बल (सी. ए. पी. एफ.) के मुलाज़िम हैं।
पीएपी कैंपस के अंदर बने पुलिस शहीद स्मारक में एक सभ्यक ढंग से यादगारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान डी. जी. पी. पंजाब की तरफ से सलामी ली गई। इसके उपरांत कमांडैंट 80वीं बटालियन की तरफ से इस साल के शहीद होने वाले पुलिस बल के सभी 261 शहीदों के नाम पढ़े गए। उनको याद करते हुये दो मिनट का मौन भी रखा गया और बाद में सीनियर अधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर पुष्पमालाएं भेंट की

इस मौके पर बोलते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने शहीदों के परिवारों को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की तरफ से पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम अपने नायकों के बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि पंजाब पुलिस सरहदी राज्य में शांति और सदभावना को यकीनी बनाने के लिए पूरी तनदेही और बहादुरी के साथ सेवा करती रहेगी।’’

समागम के बाद डीजीपी ने शहीदों के परिवारों के साथ मुलाकात की और हमदर्दी के साथ उनकी बात सुनी। उन्होंने पंजाब पुलिस की तरफ से शहीद परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।डिबियाः पुलिस यादगारी दिवस का इतिहास

  • यादगारी दिवस का इतिहास 21 अक्तूबर, 1959 का है जब लद्दाख़ के हॉट सप्रिंग में सब-इंस्पेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में सैंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स ( सी. आर. पी. एफ.) की गश्त कर रही टुकड़ी पर चीनी बलों ने हमला कर दिया था, जिससे हमारे 10 जवान शहीद हुए थे। 16, 000 फुट की ऊँचाई पर अत्यंत ठंडे मौसम और विरोधी स्थितियों में हर तरह की कठिनाईयों का सामना करने वाले जवानों की बहादुरी मिसाली साहस दर्शाती है। इंडो-तिब्बतियन बार्डर पुलिस की तरफ से हर साल देश के सभी पुलिस बलों के एक प्रतिनिधि दल को हॉट सप्रिंगज़, लद्दाख़ में उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भेजती है जिन्होंने 21 अक्तूबर, 1959 को राष्ट्रीय सरहदों की रक्षा करते हुये अपनी जानें कुर्बान की थीं।

तब से हर साल 21 अक्तूबर को, सभी पुलिस इकाईयों में बहादुर पुलिस शहीदों के सम्मान के तौर पर श्रद्धांजलि परेड आयोजित की जाती है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जानें कुर्बान की। शहीदों की दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए हथियार उल्टे किये जाते हैं और दो मिनट का मौन रखा जाता है। राज्य, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के पुलिस शहीदों के नाम उनकी तरफ से दिये महान बलिदानों को मान्यता देने के लिए पढ़े जाते हैं।
——

TAGGED: Punjab Police
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सेंट सोल्जर ने पिंगला घर के बच्चों संग मनाया रोशनियों का त्यौहार दीपावली सेंट सोल्जर ने पिंगला घर के बच्चों संग मनाया रोशनियों का त्यौहार दीपावली
Next Article यूको बैंक डकैती का मास्टरमाइंड आरोपी नगदी व पिस्टल सहित गिरफ्तार यूको बैंक डकैती का मास्टरमाइंड आरोपी नगदी व पिस्टल सहित गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?