गांवों में मगनरेगा योजना अधीन केवल महिला मेट्स की होगी नियुक्ति – कुलदीप सिंह धालीवाल
अच्छा प्रदर्शन करने वाले महिला सरपंचों के गांवों को दोगुनी ग्रांट देने की घोषणा
पंजाब के पुराने गौरव को बहाल करने के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता
दोनों जिलों के 55 स्वयं सहायता समूहों को 12.25 लाख का रिवाल्विंग फंड प्रदान
जालंधर, 17 अक्तूबर(टॉक हिंदुस्तान ) पंचायती राज संस्थाएं में महिला सशक्तिकरण के लिए पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज घोषणा की कि मनरेगा योजना के तहत गांवों में सिर्फ महिला मेट्स की नियुक्ति की जाएगी।

स्थानीय डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पंचायती राज संस्थानों में महिला सरपंचों और पंचों की मजबूत भागीदारी विषय पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सैमीनार को संबोधित करते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास कर रही है, जिसके तहत पंचायत सचिवों की आगामी भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी।

इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले सरपंचों के गांवों को दोगुनी ग्रांट देने की घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि जिन गांवों की महिला सरपंचों ने अपने गांवों के विकास में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें उनकी पंचायतों को दोगुनी ग्रांट दी जाएगी ।उन्होंने महिलाओं से पंजाब के पुराने गौरव को बहाल करने के लिए हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता देते हुए कहा कि महिला पंच-सरपंच घर के पुरुष सदस्यों के बजाय गांवों की कमान स्वंय संभाले और गांवों की स्थिति बदलने में अपना योगदान दे।

पंचायत मंत्री ने महिलाओं को उनके महत्व को पहचानने पर जोर देते हुए कहा कि यदि महिलाएं विशेषकर महिला सरपंच-पंच ठान ले तो नशा, भ्रूण हत्या सहित कई अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला जालंधर एवं कपूरथला की महिला सरपंच, पंच, ब्लाक समिति एवं जिला परिषद सदस्यों ने पंचायती राज संस्थाए मंत्री का पंचायती राज संस्थाए और महिला प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण, पंचायती जमीन से नाजायज कब्जे छुडाने की पहल के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री को ‘विकास पुरुष’ पुरस्कार प्रदान किया।

बता दे कि अब तक 9000 एकड़ से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर पंचायतों को सौंप दिया गया है और 26,000 एकड़ भूमि की पहचान की जा चुकी है, जिसे आने वाले दिनों में मुक्त कर पंचायतों को सौंप दिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री के साथ नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान, करतारपुर से विधायक बलकार सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा, डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह और आप नेता राजविंदर कौर जालंधर और कपूरथला के गांवों के 55 स्वयं सहायता समूहों को 12.25 लाख रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का दौरा किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के उप डायरैक्टर जगविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) जालंधर, वरिंदरपाल सिंह बाजवा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर कपूरथला सुरिंदरपाल अंगरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जालंधर गुरप्रीत सिंह गिल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपूरथला हरजिंदर सिंह संधू और डिप्टी सीईओ गुरप्रताप सिंह गिल आदि उपस्थित थे ।

