By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: के.एम.वी. ने राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली रमनदीप कौर का किया स्वागत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > के.एम.वी. ने राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली रमनदीप कौर का किया स्वागत
JalandharSports

के.एम.वी. ने राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली रमनदीप कौर का किया स्वागत

Talk Hindustan
Last updated: 2022/10/14 at 12:33 AM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
के.एम.वी. ने राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली रमनदीप कौर का किया स्वागत
SHARE

जालंधर ( टॉक हिंदुस्तान) भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित हुई 36वीं राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली सॉफ्टबॉल की राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी रमनदीप कौर का हार्दिक स्वागत किया गया. खेलों में अपनी एक अलग पहचान बना कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली तथा विद्यालय से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग की शिक्षा हासिल कर रही छात्रा रमनदीप कौर को उसकी विशेष प्राप्ति पर प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के द्वारा सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों के दौरान भी अपनी मेहनत एवं लगन का परिमाण देते
हुए रमनदीप कौर ने जहां आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई 43वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया वहीं साथ ही महाराष्ट्र में वर्ष 2018-2019 में आयोजित हुई 40वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करवाया. वर्ष 2019-20 के दौरान आंध्र प्रदेश में 41 वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली रमनदीप कौर ने वर्ष 2019 में उत्तराखंड में आयोजित हुई 11वीं सीनियर नॉर्थ ज़ोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया.

पटियाला में वर्ष 2017 में आयोजित हुई तीसरी जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम करवाने वाली रमनदीप ने वर्ष 2016 में अमृतसर में आयोजित हुई 24वीं सीनियर पंजाब सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप तथा वर्ष 2013 में जालंधर में आयोजित हुई 25वीं सीनियर पंजाब स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के दौरान ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करवाया. वर्ष 2018 में लुधियाना में आयोजित में 27वीं सीनियर पंजाब स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में से भी गोल्ड मेडल रमनदीप कौर के हिस्से आया. इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में साल 2020 में आयोजित हुई ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी सॉफ्टबॉल में से सिल्वर मेडल प्राप्त करते हुए रमनदीप कौर ने वर्ष 2019 में फिरोज़पुर में आयोजित हुई 12वीं नॉर्थ ज़ोन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया तथा इसके साथ ही गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में से रमनदीप कौर को बेस्ट ऑलराउंडर प्लेयर का सम्मान भी प्रदान किया गया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस मेहनती खिलाड़ी छात्रा को उसकी इन विशेष उपलब्धियों के लिए हार्दिक मुबारकबाद दी और भविष्य में भी इसी प्रकार सदा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया. खिलाड़ी छात्रा रमनदीप कौर ने भी इस अवसर पर अपनी सभी प्राप्तियों के लिए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के द्वारा कन्यामहाविद्यालय में प्रदान किए जाते उन सभी अवसरों के लिए आभार व्यक्त किय जिनके द्वारा उसने सदा आगे ही आगे बढ़ते रहना सीखा है। उसने बताया कि कन्या
महाविद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लैस जिम्मेज़ियम, खुले फ्लेग्राउंड, खिलाड़ियों के लिए शिक्षा के खेलने खाने-पीने एवं रहन-सहन की मुफ्त सुविधाओं सुविधाएं आदि उसकी सफलता के मार्ग में
विशेष कारक साबित हुई मैडम प्रिंसिपल ने छात्रा रमनदीप कौर को सुयोग मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डॉ. देवेंद्र सिंह एवं फिज़िकल एजुकेशन विभाग के समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए जाते प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

TAGGED: Educational
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने मामला भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने मामला
Next Article सुंदर लड़कियों की प्रतियोगिता में जीतने वाली लड़की को NRI से शादी के ऑफर वाला पोस्टर वायरल, पुलिस ने की करवायी सुंदर लड़कियों की प्रतियोगिता में जीतने वाली लड़की को NRI से शादी के ऑफर वाला पोस्टर वायरल, पुलिस ने की करवायी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?