By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंचायत मंत्री ने किया सीचेवाल मॉडल का दौरा , गांव तलवंडी माधो में वार्षिक छिझं मेले में लिया भाग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > पंचायत मंत्री ने किया सीचेवाल मॉडल का दौरा , गांव तलवंडी माधो में वार्षिक छिझं मेले में लिया भाग
Jalandhar

पंचायत मंत्री ने किया सीचेवाल मॉडल का दौरा , गांव तलवंडी माधो में वार्षिक छिझं मेले में लिया भाग

Talk Hindustan
Last updated: 2022/10/10 at 9:10 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
पंचायत मंत्री ने किया सीचेवाल मॉडल का दौरा , गांव तलवंडी माधो में वार्षिक छिझं मेले में लिया भाग
SHARE

गांवों के गंदे पानी को साफ कर खेती लायक बनाने के लिए पूरे पंजाब में संत सीचेवाल मॉडल लागू किया जाएगा-कुलदीप सिंह

गांव में इंडोर स्टेडियम के निर्माण का किया ऐलान

जालंधर, 10 अक्तूबर( टॉक हिंदुस्तान ) पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत, कृषि और किसान कल्याण और एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि गांवों के गंदे पानी को साफ करने और इसे कृषि के लिए उपयोगी बनाने के लिए संत सेचेवाल मॉडल पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा। ताकि इस प्राकृतिक स्त्रोत की संभाल की जा सके ।
स्थानीय गांव तलवंडी माधो में विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ सीचेवाल मॉडल-2 का दौरा करते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री ने गंदे पानी को शुद्ध करने और खेती में इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्राकृतिक संसाधनों को प्रदूषण से बचाने के लिए बहुत गंभीर है, जिसके लिए सरकार गंभीर प्रयास कर रही है।संत सीचेवाल द्वारा पर्यावरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा एनआरआई द्वारा गांवों के विकास में किए गए योगदान की सराहना की।

Contents
गांवों के गंदे पानी को साफ कर खेती लायक बनाने के लिए पूरे पंजाब में संत सीचेवाल मॉडल लागू किया जाएगा-कुलदीप सिंहगांव में इंडोर स्टेडियम के निर्माण का किया ऐलान

इसके बाद मंत्री ने प्रवासी भारतीयों के सहयोग से गांव की ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित वार्षिक छिंझ मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और युवाओं को खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत पिछले दिनों राज्य भर में `खेड़ा वतन पंजाब’ का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि जहां खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक होते है वही वे अपनी असीम ऊर्जा को रचनात्मक तरीके से उपयोग करने में भी सहायक होते हैं।

मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य राजनीति, धर्म, जाति से ऊपर उठकर गांवों का विकास करना है, जिसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने गांव में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करने के अलावा निर्वाचन क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इससे पहले पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने संबोधित करते हुए पर्यावरण को बचाने की जरूरत पर जोर दिया और किसानों से पराली न जलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पैदा हुआ धुंआ पर्यावरण को प्रदूषित करता है और मानव शरीर पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है, जिसके लिए इस प्रवृत्ति को छोड़ने की जरूरत है।

राज्य सभा सदस्य ने ग्राम पंचायत और आयोजकों को मेला आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास युवाओं को नशे के खतरों से दूर रखने में कारगर साबित हो रहे हैं।इस अवसर पर निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी रतन सिंह काकड़ कलां सहित अन्य हस्तियां मौजूद रही।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ब्रिटिश राजनेता और ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य, लॉर्ड दिलजीत सिंह राणा को एलपीयू में किया गया सम्मानित ब्रिटिश राजनेता और ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य, लॉर्ड दिलजीत सिंह राणा को एलपीयू में किया गया सम्मानित
Next Article वैभव के दाता शुक्र ग्रह करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग वैभव के दाता शुक्र ग्रह करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?