जालंधर,( टॉक हिंदुस्तान): बाइक पर लूटपाट हे करने वाले दो स्नैचरों को
थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों से 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एस.एच.ओ गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित भगत निवासी राम नगर के रूप में हुई है जबकि दूसरा गांधी नगर का ही रहने वाला गौतम है। दोनों आरोपी बाइक पर रात के समय में प्रवासी मजदूरों व बाजार में महिलाओं के मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे और ये कई साल से ऐसा कर रहे थे। इन दोनों को कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
लूटपाट करने वाले 2 आरोपी काबू, 7 मोबाइल फोन बरामद

Leave a comment
Leave a comment