सीमा सुरक्षा बल, फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर छावनी (पंजाब) में दिनांक 14 सितम्बर 2022 से 29 सितम्बर 2022 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। 29 सितम्बर 2022 को राजभाषा समारोह एंव पुरस्कार वितरण का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री. आसिफ जलाल, भा०पुoसे०, महानिरीक्षक, फ्रंटियर मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब द्वारा की गई। हिंदी पखवाड़े के दौरान हिंदी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का
आयोजन किया गया जैसे हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, हिंदी श्रुत लेख एवं हिंदी कार्यशाला, जिसमें हिंदी भाषी एंव अन्य भाषा-भाषी कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों को नगद पुरस्कार एंव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, गुरदासपुर को वर्ष पर्यन्त हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने पर पंजाब फ्रंटियर राजभाषा शील्ड प्रदान की गई।
राजभाषा समारोह में सीमा सुरक्षा बल महानिदेशक महोदय द्वारा जारी अपील का वाचन किया गया तथा महानिरीक्षक महोदय द्वारा समारोह में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई।