करतारपुर, 2 सितंबर (जसवंत वर्मा )श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में श्री सनातन धर्म गोपाल संकीर्तन मंडल, महिला गोपाल संकीर्तन मंडल ,युवा गोपाल मंडल, मंदिर श्री राधा कृष्ण जी एवं मदिंर श्री रघुनाथ जी की तरफ से 73 वीं भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक शहर की धार्मिक संस्थाओं व शहरवासियों के सहयोग के साथ किया गया । सुंदर रथ पर सुशोभित श्री राधा कृष्ण जी की भव्य मूर्तियां व लड्डू गोपाल अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद जी महाराज जम्मू वाले जी पहुंचे ,जिन्होंने पूजा अर्चना की। इस मौके पर विशेष अतिथि कांग्रेस हलका इचार्ज एसएसपी राजेंद्र सिंह पहुंचे, जिनका संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया
उन्होंने मंदिर में माथा टेका मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से हलका इंचार्ज कांग्रेस एसएसपी राजेंद्र सिंह को को माता रानी की चुनरी व श्री राधा कृष्ण जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । श्री श्री 1008 महाबलेश्वर स्वामी अक्षरानंद जी महाराज जम्मू वालों ने शोभा यात्रा का नारियल फोड़कर शुभ आरंभ किया गया। गणेश वंदना के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई । शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही । शोभा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा तरह-तरह के भंडारे लगाए गए व पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया ।
श्री सनातन धर्म गर्ल्स हाई स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड की प्रस्तुति शोभायात्रा में शामिल होकर की गई । मंदिर श्री राधा कृष्ण जी से शुरू हुई शोभायात्रा करतारपुर के विभिन्न बाजारों व गलियों से होती हुई वापस मंदिर में संपन्न हुई ।आरती कर सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। शहर के गणमान्य को श्री कृष्ण जी का सिरोपा देकर सम्मान किया गया। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने सभी शहर वासियों का शोभायात्रा में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर चैयरमेन श्री कृष्ण वासिल, रामजी दास आनंद, अध्यक्ष प्रमोद कुमार धीमान, विनोद जसरा, संजीव शर्मा, बलराम किशन धीमान, पारस धीमान, वनमाली कांत शर्मा, अशोक बिट्टू ,अजय सक्सेना, राजू अरोड़ा ,ओम मनीष शर्मा ,विनोद खन्ना, मास्टर अमरीक सिंह, जोगिंदर पाल छाबड़ा, शोभित शर्मा ,मनीष शर्मा, वरुण गौतम, नरेश सूरी काला, मास्टर अमरीक सिंह, पवन ठाकुर , शिवकुमार भार्गव, दीपक दीपा ,अनिल शर्मा ,पंडित वीरेंद्र शर्मा, राजेंद्र कालिया , गगन छाबड़ा ,हीरा छावड़ा , नगर परिषद अध्यक्ष वरुण बाबा , उपाध्यक्ष जतिन शर्मा, नाथी सनौतरा, रूपिंदर सैनी,मानव छाबड़ा ,सनी छाबड़ा, पूर्व पार्षद बालमुकुंद बाली, राजेश सूरी , रेनू सेठ,रामकिशनकाला, पंडित राजकुमार कौशल ,राकेश आनंद, शिव कुमार शर्मा, नरेंद्र आनंद, दीपक शर्मा, कौसलर मंगल पदम, दर्शन कुमार शर्मा ,पंडित शंभू नाथ रिखी, अजय सक्सेना ,अरुण सनोत्रा, अशोक बिटू,सोनू, श्याम शर्मा,कार्तिक लहर ,पवन मरवाहा, बालकिशन भोला, सुधा होंडा ,निर्मला भोला, चंद रानी धीमान, आशू धीमान, गीता शर्मा,आशा , माला रानी छावड़ा, सुनीता रानी, मीना कुमारी ,संगीता रानी, सुनीता सभरवाल, उमा शर्मा ,कविता धीमान, रजनी वर्मा, मीना कुमारी, ज्योति छावड़ा, राजरानी, नीलम वर्मा सहित अन्य मौजूद थी

