करतारपुर 31 अगस्त (जसवंत वर्मा) श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर श्री राधा-कृष्ण जी मुहल्ला लोहारां से निकाली गई तीसरी प्रभात फेरी का स्वागत मंगल दास MC, नजदीक गौशाला, दीपक वर्मा श्री शिव मंदिर सखेडिया मुहल्ला,प्राचीन श्री चिंतपूर्णी मंदिर वांकेश शर्मा दियालपुर गेट,रिमी कुंद्रा पक्का बाग,हरे कृष्ण मंदिर पक्का बाग,कांता वर्मा मुहल्ला सोनिया में अपने अपने निवास स्थानों पर फूलों की वर्षा से किया।
इस अवसर पर प्रधान प्रमोद धीमान, अशोक सनोत्रा,राम जी आनन्द, दीपक कुमार, नवदीप सेखड़ी, सरिता वर्मा, उमा सेदा, रमेश रानी, अमरजीत भंवरा, पंडित उमाशंकर,दीपक शर्मा, बलराम धीमान, श्री हरिनाम संकीर्तन मण्डल के सदस्य, श्याम शर्मा, पंकज सनोत्रा,जसरा जी,अजय सक्सैना,शोभित, काला खन्ना,सुनील, आदि अन्य मौजूद थे।

