करतारपुर 29 अगस्त (जसवंत वर्मा) प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में माता रानी एवं श्री राधा कृष्ण जी की तीसरी मूर्ति स्थापना दिवस बड़े श्रद्धापूर्वक तौर से मनाया गया। सर्वप्रथम 7:00 बजे पंडित उमाशंकर की देखरेख में प्रतिमाओं को दूध से स्नान कराया गया तथा नए बस्तर धारण किए गए तथा आरती पूजन किया गया। उसके बाद 10 बजे हवन यज्ञ किया गया जिसके मुख्य यजमान मनमोहन जी तथा खुशविंदर बबली थी जिन्होंने गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां डाली बाद में श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति डालकर परिक्रमा की गई बाद में प्रसाद वितरित किया गया।
उसके बाद मुख्य यजमान मनमोहन एवं खुशविंदर बबली को महिला मंडली की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत ब्रह्म भोज के बाद भंडारा लगाया गया इस दौरान सभी लोगों को बैठकर पंगत में भोजन करवाया गया।
इस मौके पर मैडम सुमन लता कल्हण, प्रधान दीपक कुमार, महिला प्रधान डॉ उमां सैदा, रमेश रानी, बिंदर, सीमा वर्मा, ज्योति जगपाल, मंजू ,मधु, मीना सेखड़ी, नैंसी आनंद, सुनीता रानी, कमलेश, पुष्पा वर्मा ,रेनू भारद्वाज ,नीरू, रीटा वर्मा ,पूजा शारदा, प्रीति ,मनजीत , रजनी, अमरजीत,बलविंदर ,जसप्रीत, अंजू, मंजू गुप्ता, लक्ष्मी ,ममता, रुचि वर्मा, बबली, लिज्जा, निर्मला रानी, रेखा, गीता रानी, शैली के अलावा दीपक कुमार, मास्टर अमरीक सिंह, सिकंदर लाल कुलदीप सिंह ,अनिल शर्मा,जसवंत वर्मा, दीपक शारदा , अश्विनी कुमार कुलदीप वर्मा ,कालू वर्मा, के अलावा दर्जनों महिलाएं मौजूद थी ।

