करतारपुर 17 अगस्त (जसवंत वर्मा ) प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में हरियाली तीज के संबंध में संकीर्तन संध्या का आयोजन किया गया इस दौरान भजनों पर महिला श्रद्धालुजन झूम उठी और सारा माहौल भक्तिमय हो गया।
सर्वप्रथम प्रथम सकीर्तन का आगाज पंडित उमाशंकर की देखरेख में रमेश रानी जी, नीलम वर्मा, बिंदर ,सरिता वर्मा ,खुशविंदर बबली ,रीटा वर्मा , ज्योति जगपाल ,पूजा शारदा, डॉ उमा सैदा, प्रीति ,मनजीत , रजनी, रेनू भारद्वाज इत्यादि द्वारा ज्योति जलाकर संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान माता सत्या देवा जी विशेष तौर से पहुंचे और उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में करतारपुर के सभी मंदिरों से पहुंची महिला भजन मंडलियों द्वारा भजन गाकर समय बांध दिया और भजनों पर महिलाऐं झूम उठी।

इस दौरान डॉ उमा सैदा को प्राचीन शिव मंदिर का महिला प्रधान बनाया गया और उन्हें माता रानी की चुनरी तथा भोलेनाथ की स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायक विजय राजन एंव पार्टी द्वारा भजनों सुन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस दौरान रमेश रानी , कंचन बक्शी, चंद रानी, कांता रानी वर्मा, पुष्पा वर्मा, दीपू ,बबली, व अन्य ने माता रानी का गुणगान किया।
उसके उपरांत आरती पूजन कर खीर पूडे का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया तथा ठंडे दूध का लंगर भी लगाया गया।
इस मौके पर प्रधान दीपक कुमार, पंडित उमाशंकर, मास्टर अमरीक सिंह, सिकंदर लाल ,अनिल शर्मा, दीपक शारदा ,नवीन नीना, अश्विनी कुमार कुलदीप वर्मा ,कालू वर्मा, के अलावा महिलाओं में पुष्पा वर्मा, मैडम टीम्मी, जसविंदर कौर, मीना सेखड़ी ,शैली, रेनू भारद्वाज,नैंसी आनंद, आराधना ,गीता रानी, सुनीता, रजनी,रीटा वर्मा, पूजा, ज्योति ,रुचि वर्मा, डॉक्टर उमां सैदा, तरसेम जोशी, पूनम कुंद्रा, हरजीत कौर ,डोली, राजविंदर ,गुरमीत ,प्रीति, कमलेश ,रानी, लिज्जा, मंजू, मधु, बबली, खुशविंदर कौर, निर्मला रानी, रेखा, गीता रानी के अलावा दर्जनों महिलाएं मौजूद थी ।

