करतारपुर, (जसवंत वर्मा) धार्मिक एवं समाजसेवी संस्था नीलकंठ दशहरा कमेटी करतारपुर ने नगर कौंसिल करतारपुर के प्रधान वरुण बावा, सीनियर वाइस प्रधान राजविंदर कौर, वाइस प्रधान जतिन शर्मा और आम आदमी पार्टी के नए चुने गए पार्षदों को अपना फार्म जीटी रोड करतारपुर पर स्मृति चिन्ह और पटके देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में प्रधान वरुण बावा, सीनियर वाइस प्रधान राजविंदर कौर, वाइस प्रधान जतिन शर्मा, पार्षद कुलविंदर कौर भोली, पार्षद मनजिंदर कौर, पार्षद बलविंदर सिंह गोल्डी, पार्षद मंगल कुमार, पार्षद शाम सुंदरपाल, पार्षद पति जसविंदर सिंह बबला, पार्षद पति गुरदीप सिंह मिंटू के अलावा मार्केट कमेटी जालंधर के चेयरमैन गुरपाल सिंह पाला मंगेकी, दविंदर सिंह मल्ली को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नीलकंठ दशहरा कमेटी के प्रधान राज कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बिट्टू, संस्थापक नाथी सनोत्रा, दीपक सनोत्रा, राजिंदर कालिया, गणतव कालिया, नरेंद्र आनंद, संजू अग्रवाल, अजय बैंस, विक्की सनोत्रा, नीतीश अग्रवाल, राजकुमार, किट्टू वालिया, विकास भल्ला, अंकित वालिया और बहुत सारे लोग मौजूद थे। इस अवसर पर पार्षदों ने कहा कि लोगों ने हमें सेवा का मौका दिया है और हम दी गई सेवा को पूरी लगन से निभाएंगे।

