करतारपुर 16 जून( जसवंत वर्मा) श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति रजिः करतारपुर की ओर से करतारपुर के समूह शहरवासियों ,सामाजिक धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओ और दानी सज्जनों के सहयोग से श्री अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 17वा विशाल भंडारे हेतु लंगर सामग्री भेजी गई। यह भंडारा पंचतरणी बेस कैंप( बालटाल मार्ग ) लोहे के पुल के पास लगातार 16 वर्षों से लगाया जा रहा है।
इस बार विशाल भंडारा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक लगाया जाएगा। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति करतारपुर की ओर से आज करतारपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों को माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पार्षद वरुण बावा,पार्षद जतिन शर्मा, पार्षद बलविंदर सिंह गोल्डी, पार्षद डिंपल कपूर, पार्षद मंगल कुमार, पार्षद पति जसविंदर सिंह बबला, पार्षद पति दिनेश कुमार ताऊ, बचन सिंह, किट्टू वालीया, नीरज सक्सेना, अजय सक्सेना, मास्टर अमरीक सिंह, पंडित अवध शर्मा, अमृत शर्मा, पवन मरवाहा, दविंदर सिंह, नितिन अग्रवाल,अनिल शर्मा, सुनील कुमार, रिकी सेठ, संदीप भाटिया, संतोख सिंह नंदरा, सौरभ गुप्ता, वरिंदर शर्मा, अनीश अग्रवाल,आशु बावा, धीरज सक्सेना,बबलू कपूर, सन्नी शर्मा,नवदीप सेखड़ी, सूखा सोहल, पवन शर्मा,गोपाल,मुकेश, संजय शर्मा,इत्यादि बड़ी गिनती में गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

