करतारपुर 10 जून ( जसवंत वर्मा ) करतारपुर के वार्ड नंबर 8 से नवनिर्वाचित पार्षद वरुण बावा को उनके वार्ड से पूरा मान सम्मान मिल रहा है। लोगों में इतनी खुशी है कि उन्हें अपने घर बुलाकर मान सम्मान दे रहे हैं। आज मोहल्ला सुरीया निवासियों द्वारा वरुण बावा को माता रानी की चुनरी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरुण बावा ने कहा मैं आप सब की उम्मीदो पर बिल्कुल खरा उतरने की कोशिश करूंगा ।
इस अवसर पर नीरज सूरी, सिम्मी सूरी,अनहद पुरी , विजय बावा, शेर सिंह नंदरा, अजय सक्सेना, संजू आनंद, सौरव गुप्ता, राजू आनंद, अजय पाराशर,बावा कुमार, प्रदीप चोपड़ा, नवदीप चोपड़ा,अंशुल चोपड़ा, विकास आनंद इत्यादि ने मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान, विधायक बलकार सिंह, से मांग की है की मेहनती, ईमानदार, युवा नेता वरुण बावा को नगर कौंसिल करतारपुर का प्रधान बनाया जाए।

